जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रस्तावित सत्याग्रह अब सीधे टकराव की स्थिति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट मार्ग को प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए धारा 144 लागू कर रखी है। इसके बावजूद विधायक ब्यास कश्यप ने इसी मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। स्थिति को देखते हुए पूरे मार्ग में कड़ी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन किसी भी स्थिति को नियंत्रण में रखना चाहता है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विधायक ब्यास कश्यप प्रशासन द्वारा बनाए गए इस ‘चक्रव्यूह’ को पार कर गांधी प्रतिमा तक पहुंच पाएंगे, या फिर उन्हें रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक लिया जाएगा। राजनीतिक हलकों में इसे सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शक्ति परीक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है। एक ओर विधायक अपने समर्थकों के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर डटे हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी में है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिनभर घटनाक्रम किस दिशा में आगे बढ़ता है, क्या सत्याग्रह अपने तय स्थान पर होगा, या फिर रास्ते में ही सियासी और प्रशासनिक टकराव का नया अध्याय देखने को मिलेगा।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 50 पुलिस जवान तैनात
विधायक ब्यास कश्यप के प्रस्तावित सत्याग्रह आंदोलन को देखते हुए पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के अनुसार, लगभग 50 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
कलेक्ट्रेट मार्ग पर अलग-अलग पॉइंट चिन्हित कर प्रत्येक स्थान पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कई राजपत्रित अधिकारियों को भी मौके पर लगाया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित करना है।
What's Hot
Saturday, June 13
धारा 144 के साए में सत्याग्रह: क्या प्रशासन के ‘चक्रव्यूह’ को भेद पाएंगे विधायक कश्यप
Previous Articleवरदान साबित हो रही हसदेव की जलधारा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

