जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू शनिवार को जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। दिन की शुरुआत उन्होंने ग्राम खोखरा पहुंचकर माँ मनका दाई मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की, जहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने की अपील की।
इसके बाद सभापति साहू ग्राम खोखरा में आयोजित स्व. रामकुमार राठौर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोपहर में वे जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने शाल एवं श्रीफल भेंटकर मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कमलेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, मोहन कुमारी साहू, उमा राजेंद्र राठौर, प्रियंका सिंह, प्रीति अजय दिव्य, नेहा साहू, संतोषी मनोज रात्रे तथा सेवा सहकारी समिति खोखरा के अध्यक्ष अजय राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद
What's Hot
Saturday, June 13
विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहे सभापति राजकुमार साहू, प्रभारी मंत्री का किया सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

