पटना 05 मई। गंगा समेत अन्य नदियों के घाटों पर नाव संचालन में बढ़ती लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।
सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने नावों पर मवेशी, छोटे-बड़े वाहनों व क्षमता से अधिक सवारी बिठाने समेत मानक नियमों का उल्लंघन करने वाले नाविकों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सभी अंचल अधिकारियों व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित निगरानी करने और उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को नावों के निबंधन व नियमों के अनुपालन को तेज करने को कहा गया है। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन शाखा को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।जिले के दीघा पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पूर्वी, मीनार घाट, कलेक्ट्रेट घाट, कंगन घाट, गायघाट, कोहली दरगाह घाट, नासरीगंज घाट, हल्दीछपरा घाट, उमानाथ घाट और सीढ़ी घाट सहित अन्य घाटों के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। साथ ही पशुधन, छोटे-बड़े वाहन व अन्य भारी सामान लादकर नाव संचालन किया जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
What's Hot
Saturday, June 13
पटना में बिना लाइफ जैकेट और रजिस्ट्रेशन के नाव चलाई तो खैर नहीं, मवेशी और वाहन लादने पर रोक
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

