नई दिल्ली 5 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से विधानसभा चुनाव नतीजों पर बातचीत की। राहुल ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले टीवीके के नेता विजय को बधाई भी दी। जबकि राहुल ने केरल विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत पर राज्य के लोगों का आभार जताया और कहा कि नई सरकार राज्य की प्रतिभा और क्षमता का सदुपयोग करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बातचीत की। उन्होंने विजय को भी फोन पर बधाई दी। ममता की तृणमूल कांग्रेस और स्टालिन की द्रमुक पार्टी को अपने-अपने राज्यों के चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों दल विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में शामिल हैं।राहुल गांधी ने तमिलनाडु के चुनाव में प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाले टीवीके नेता विजय से फोन पर बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी। राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु का जनादेश युवाओं की उस आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Wednesday, May 20
राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद ममता और स्टालिन से की बात, विजय को दी बधाई
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

