बरेली, 0५ मई ।
मढ़ीनाथ निवासी 65 वर्षीय शारदा यादव की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारोपित ने शहर से 43 किलोमीटर दूर रेलवे की पटरियों के पास उनका शव फेंक दिया। सबसे ज्यादा चौंकाने की बात यह है कि जिस कार में उनकी अपहरण के बाद हत्या की गई।वह का एक दिन शव के साथ जिला अस्पताल में ही खड़ी रही। उस दौरान किसी को इस बात की आशंका नहीं हुई कि लावारिस खड़ी कार के अंदर किसी महिला का शव है। सोमवार को जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार को ढूंढते हुए स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे तो वह कार बरामद हो गई।स्वजन का आरोप है कि तीन दिनों तक पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने स्वयं ही इस पूरी घटना का अनावरण किया है। यहां तक की आरोपित को भी पकडक़र दिया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात नवाबगंज के आस-पास रेलवे पटरियों के पास से शारदा यादव का शव बरामद कर लिया है। आरोपित से पूछताछ जारी है।स्वजन के मुताबिक, मूल रूप से सुभाष नगर के मढ़ीनाथ निवासी शारदा यादव के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे विकास यादव सीनियर स्टेटेटिक्स ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। मझला बेटे विवेक यादव अभी पढ़ाई कर रहे है और सबसे छोटे बेटे कुनाल मोबाइल की दुकान चलाते हैं। विकास ने बताया कि, शनिवार को उनकी मां दोपहर करीब 11.54 बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके चार मिनट बाद करीब 11.58 बजे बिना कुछ बताएं घर से निकल गई थीं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटीं तो स्वजन ने तलाश शुरू की। फोन किया मगर फोन नहीं उठा।स्वजन के मुताबिक, शाम करीब चार-पांच बजे उनके फोन का नेट बंद हो गया और रविवा सुबह करीब 10 बजे उनका फोन बंद हो गया। स्वजन को जब लगा कि वह नहीं मिलेंगी तो उन्होंने रविवार को सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।स्वजन का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें तलाश करने का प्रयास नहीं किया स्वजन स्वयं ही उन्हे तलाशते रहे। सोमवार शाम सिटी स्टेशन के पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह बिहारीपुरी निवासी वरुण पाराशरी की वैगनआर कार में बैठती दिखीं। विकास का कहना हैं कि वरुण का पिछले एक साल से उनके घर पर आना जाना था।वह खुद को नगर निगम में टैक्स कर्मचारी बताता था। धीरे-धीरे वरुण ने उनकी मां का भरोसा जीत लिया और वह खुद उन्हें मां कहने लगा। कहता था कि वह उनका चौथा बेटा है। स्वजन ने जब देखा कि आखिरी बार वह वरुण की कार में दिखी तो स्वजन ने वरुण की तलाश शुरू कर दी।उधर, धीरे-धीरे स्वजन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का पीछा करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पर कार खड़ी दिखाई दे गई। तलाशी में कार के अंदर खून बिखरा हुआ मिला और चूडिय़ां टूटी पड़ी थी। स्टेपनी की रॉड भी कार में ही खून से लथपथ मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित वरुण पारासरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरूआत में वह पुलिस को गुमराह करने लगा लेकिन जब सख्ती की गई तो आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस ने आरोपित वरुण की निशानदेही पर पीलीभीत के जहानाबाद रोड से रेलवे लाइन के पास से शारदा यादव का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो आरोपित ने बताया कि शारदा ने उन्हें प्रॉपर्टी नाम करने की वादा किया था लेकिन अब वह मुकरने लगी थीं। इसलिए उनकी हत्या कर दी थी।
हालांकि, पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि, हत्या की पूरी वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
What's Hot
Saturday, June 13
बरेली में खौफनाक वारदात: अपहरण के बाद मुंह बोली मां की हत्या, रेलवे ट्रेक पर मिला शव
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

