धनबाद, 0५ मई ।
कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के दुबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गैंग से जुड़े आरोपित सैफी उर्फ मेजर ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया है कि प्रिंस खान के भाई गोपी खान और ऋतिक फिलहाल दुबई में है। प्रिंस खान दुबई में जहां रह रहा था। ठीक उससे 10 किलोमीटर दूर प्रिंस व ऋतिक रह रहा है। इस इन पुट के बाद पुलिस अब दोनों के वर्तमान लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। मेजर ने पूछताछ में बताया कि प्रिंस खान ने पिछले दो तीन सालों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की रंगदारी वसूल चुका है। इस खुलासे के बाद पुलिस गैंग के आर्थिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, पता लगा रही है किरकम को प्रिंस खान ने कहां कहां रखा है। उससे कितनी संपत्ति अर्जित की है। उस राशि का इस्तेमाल किसी आतंकी संगठन के हित में तो नहीं हो रहा है। तमाम पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान ने कोलकाता में एक रेस्टोरेंट खोला है। फिलहाल इसका संचालन उसके किसी करीबी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। रेस्टूरेंट कहां है, किस नाम से हैं। यह बात मेजर भी पुलिस को नहीं बता पाया है।
कोलकाता में प्रिंस खान के कुछ करीबी लोग हैं, पुलिस उसका पता ठिकाने की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में जुटी है। मेजर ने पुलिस को बताया है कि प्रिंस खान विभिन्न दलों के नेताओं से प्रशासनिक मदद मांगता था। यहां तक कि उसे और उसके गुर्गों को पुलिस दबिश से बचाने के लिए कुछ नेता राज्य सरकार से लेकर केंद्रीय मंत्रालय तक प्रिंस की मदद में पत्राचार भी किए थे।
पूछताछ में मेजर ने यह भी स्वीकार किया है कि पिछले दो-तीन सालों में जमीन के कारोबार से प्रिंस खान ने तकरीबन 10 करोड़ रुपये कमाई की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसके प्रिंस खान अपने किन-किन लोगों के द्वारा जमीन का कारोबार कर रहा था। उसने कहां कहां जमीन बेचा था। किसको बेचा था। तमाम पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में जुटी है। मंगलवार को मेजर की रिमांड अवधि पूरी हो रही है, जिसके बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी। फिलहाल पुलिस मेजर के बयान का डिजिटल सत्यापन में जुटी है, जिन लोगों के नाम मेजर ने लिए हैं, उनके काल डिटेल्स सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
What's Hot
Saturday, June 13
प्रिंस खान के भाई गोपी और ऋतिक दुबई में, 25 करोड़ की रंगदारी और जमीन कारोबार का खुलासा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

