सक्ती। जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा यह छापामार कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई ग्राम खैरा थाना नगरदा में की गई, जहां सूचना के आधार पर छद्म क्रेता भेजकर पुष्टि की गई। इसके बाद मोहन राम कलार के मकान पर दबिश देकर 9.45 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
दूसरी कार्रवाई ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार में की गई, जहां फिरतीन बाई के घर से 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Wednesday, May 20
सक्ती-बाराद्वार में अवैध शराब जब्त महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Previous Articleसंविधान की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प
Next Article मरीजों को मारवाड़ी महिला शाखा ने बांटा शीतल पेय
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

