सक्ती। गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा, सक्ती ने जिला अस्पताल में सेवा पहल की। शाखा अध्यक्ष मीनल अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्याएं अस्पताल पहुंचीं और मरीजों, उनके परिजनों व ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को शीतल पेय वितरित किए। आयोजित कार्यक्रम में छाछ, लस्सी और ठंडा पेयजल बांटा गया। सदस्याओं ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दोपहर की तपिश में ठंडी लस्सी और छाछ मिलने पर परिजनों ने संस्था के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष मीनल अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल आने वाले जरूरतमंदों की सेवा करना ही प्राथमिकता है।
What's Hot
Thursday, August 20
मरीजों को मारवाड़ी महिला शाखा ने बांटा शीतल पेय
Previous Articleसक्ती-बाराद्वार में अवैध शराब जब्त महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

