चंडीगढ़, 0६ मई ।
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट 6श्व108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर अचानक धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में धुआं पूरे कैबिन में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ता देख विमान में मौजूद एयर होस्टेस और क्रु मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग और धुएं पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकिस विमान के भीतर धुआं भरने और घबराहट के कारण यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद विमान को पार्किंग बे पर खड़ा कर इमरजेंसी गेट खोले गए। विमान में करीब 200 यात्री थे, जिन्हें इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए तेजी से नीचे उतारा गया। इस दौरान स्लाइडर से उतरते समय 5 से 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ वरिष्ठ नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक यात्री सौरभ ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ गोवा से हैदराबाद होते हुए चंडीगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी स्लाइडर से नीचे उतरते समय उनकी पत्नी का पैर मुड़ गया। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो स्टाफ उन्हें जीरकपुर वीआईपी रोड स्थित एएम केयर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने अब ऑपरेशन की सलाह दी है।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो प्रबंधन इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर पावर बैंक में विस्फोट को घटना की वजह माना जा रहा है।एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि जब हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6श्व 108 लैंडिंग के बाद खड़ी थी, तो एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई। बयान में कहा गया, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तुरंत सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुँचा दिया गया है और टीम उनकी देखभाल कर रही है ।
What's Hot
Saturday, June 13
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में धमाका, पांच यात्री घायल
Previous Articleमुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से 7 लाख की लूट, पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की फायरिंग, आभूषण और नकदी लेकर फरार
Next Article विजय लाम्बा का निधन, शहर में शोक की लहर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

