मुजफ्फरपुर, 0६ मई ।
मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक से मणिका विशुनपुर चांद गांव जाने वाली सडक़ पर मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। लूट के दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की, जिसमें वे और उनके पुत्र बाल-बाल बचे। पीडि़त स्वर्ण व्यवसायी सरोज साह ने पुलिस को बताया है कि वे दरधा और नरौली चौक स्थित अपनी दुकान से स्वर्ण आभूषण व बिक्री की नगद राशि लगभग 60 हजार रुपये लेकर अपने बेटे अविनाश के साथ मणिका विशुनपुर चांद स्थित घर लौट रहे थे। नवादा चौक से मणिका विशुनपुर चांद गांव जाने वाली सडक़ पर पीछे से एक बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।
वह और उनके पुत्र के रुकते ही बाइक से उतरे एक बदमाश ने उन्हें पीटना शुरू किया। तभी पीछे से एक और बाइक आई, जिसे उन्होंने मदद के लिए रोका। उसने रुकते ही पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद व्यवसायी डर गए और बदमाश उनके पुत्र के गले से सोने और चांदी के आभूषण सहित अन्य जेवरात और बिक्री के 60 हजार रुपये रखे बैग को छीनकर वापस नवादा चौक की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, चप्पल और गमछा बरामद किया। डीएसपी पूर्वी-दो मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। डीएसपी पूर्वी-दो ने बताया कि स्थानीय स्तर से लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की खोज की जा रही है।
इसके साथ ही डायल 112 और मुशहरी पुलिस की अलग-अलग टीमों को विभिन्न रास्तों में बदमाशों का सुराग पाने के लिए भेजा गया है। व्यवसायी का आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Hot
Wednesday, June 10
मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से 7 लाख की लूट, पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की फायरिंग, आभूषण और नकदी लेकर फरार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

