जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। यह घटना महाविद्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम के पास की है। मृतक की पहचान रुपेश चौहान (19), निवासी वार्ड नंबर 14 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रुपेश किसी काम से रायपुर गया था और एक दिन पहले शाम करीब 5 बजे घर लौटा था। सोमवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।मंगलवार (5 मई) सुबह स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के पास पेड़ से उसका शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक नशे का आदी था।मृतक की मां के अनुसार, रुपेश परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता लंबे समय से बीमार हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। रुपेश की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेडियम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है, जहां शाम होते ही शराबखोरी और अवैध गतिविधियां शुरू हो जाती हैं।
Wednesday, May 20
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

