जांजगीर। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम बरागांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर ने फसल विविधीकरण अपनाकर खेती को मुनाफे का माध्यम बना दिया है। मंगलवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उनके खेत पहुंचकर मॉडल का निरीक्षण किया और पहल की सराहना की।
किसान ने 18 एकड़ में धान छोडक़र बागवानी, मसाला और सब्जी फसलों का उत्पादन शुरू किया है। खेत में कटहल के 250, नींबू के 850 और एप्पल बेर के 100 पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही काली मिर्च के 300 और सागौन के 1700 पौधे रोपे गए हैं। सब्जी फसलों में कुंदरू, परवल, खीरा, लौकी और डोडका का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के मॉडल से किसान कम लागत में ज्यादा लाभ कमा सकते हैं और पारंपरिक खेती से बाहर निकलकर नए विकल्प अपनाने चाहिए।
Wednesday, May 20
पामगढ़ के किसान ने धान छोड़ उगाईं वैकल्पिक फसलें, कलेक्टर ने सराहा
Previous Articleनशे में बेटे पर पैर रखने के बाद पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार
Next Article युवक की संदिग्ध मौत, मर्ग कायम
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

