जांजगीर। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखोद में हुई संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में मृतक की पत्नी के बड़े पिता और उसके साथी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने खरखोद आया था। रात करीब 11.30 बजे शराब के नशे में उसने पत्नी और बच्चे से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने मासूम बच्चे पर पैर रख दिया, जिस पर पत्नी ने विरोध किया।
विवाद बढऩे पर जगदीश वहां से चला गया। 3 मई को उसका शव गांव में ही एक मकान के पीछे दीवार के पास संदिग्ध हालत में मिला। शव में सडऩ शुरू हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाने और मारपीट से हुई चोटों के कारण मौत की पुष्टि हुई। एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में पुलिस ने संदेही देसाई कुम्हार (42) निवासी खरखोद और रामनारायण प्रजापति (44) निवासी ठाकुरदेवा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
What's Hot
Saturday, June 13
नशे में बेटे पर पैर रखने के बाद पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार
Previous Articleचोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर सामान पार किया
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

