जांजगीर। जिले के मधईपुर गांव में 2 मई की रात हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बलौदा पुलिस ने इस मामले में सक्ती जिले के एक निगरानी बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गहने, बर्तन और टीवी समेत चोरी का भारी सामान बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमृत पटेल, उत्तम पठारे और तुलसी पटेल पल्सर मोटरसाइकिल से मधईपुर पहुंचे थे। इनके पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका है कि विरोध की स्थिति में आरोपी हमला करने की तैयारी में थे। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से संतराम, रविशंकर, रेशम लाल और विजय कुमार के घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए की संपत्ति पार कर दी। मामले में मुख्य आरोपी अमृत पटेल है, जो सक्ती जिले का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ थाना नगरदा में पहले से चोरी का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार किया। प्रभारी एसपी निवेदिता पाल और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में निरीक्षक मनोहर सिन्हा की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(ए), 112(1) और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से ये सामान जब्त किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें चांदी के पायल, बिछिया, सिक्के, सोने के लॉकेट और मंगलसूत्र, एलईडी टीवी और मोबाइल, पीतल और कांस के पुराने कीमती बर्तन एवं नगदी, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक और डराने के लिए रखा गया चाकू शामिल है।
Wednesday, May 20
चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर सामान पार किया
Previous Articleविजय लाम्बा का निधन, शहर में शोक की लहर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

