सिल्ली-मुरी 07 मई। सिल्ली मुरी क्षेत्र में चार से छह पेट्रोल पंपों पर इन दिनों आम लोगों को पेट्रोल लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह शिकायत सामने आ रही है कि जब उपभोक्ता अपने वाहनों के साथ पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचते हैं, तो उन्हें पेट्रोल उपलब्ध नहीं है कहकर लौटा दिया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ओर जहां पंप संचालक पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर ग्राहकों को मना कर देते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं पेट्रोल पंपों के आसपास खुलेआम बोतलों में पेट्रोल अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। इससे कालाबाजारी की आशंका और भी गहरा गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से आम जनता को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर दैनिक कामकाज और आपात स्थिति में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कालाबाजारी की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में किसी प्रकार का कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पेट्रोल पंप अपने सुचारू रूप से ग्राहक को तेल दे।
What's Hot
Thursday, August 20
सिल्ली-मुरी में पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड बाहर बोतलों में ऊंचे दामों पर बिक रहा तेल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

