नई दिल्ली। रैन बसेरों की तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी में अब कूलिंग जोन भी देखने को मिलेंगे। यहां दिन की गर्मी से मुकाबला किया जा सकेंगा। हर कूलिंग जोन में लगभग 100 कुर्सियां, 10 बडे- बड़े कूलर, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। इन कूलिंग जोन में सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति जा सकेगा। इस तरह का पहला कूलिंग जोन जामा मेट्रो स्टेशन के बाहर बनाया गया है। इनमें दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) स्टाफ भी तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे कूलिंग जोन दिल्ली भर में प्रमुख मेट्रो स्टेशनों तथा बस स्टाप केे आसपास अभी और भी बनाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने भी हीट एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है।
हालांकि उन्होंने इस प्रयासों को वार्ड स्तर तक ले जाने की वकालत की है। इंटीग्रेटिड रिसर्च एंड एक्शन फार डेवलपमेंट (इराडे) के उप निदेशक रोहित मगोत्रा कहते हैं कि हीटवेव रिस्पांस वैन जिला स्तर से आगे वार्ड स्तर पर तैनात की जाएं तो ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए अस्थायी तौर पर ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सभी सार्वजनिक स्थानों- भवनों में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के फेलो डा विश्वास चितले ने कहा, हीट एक्शन प्लान को मजबूत बनाने के लिए जोखिम-आधारित नियोजन को अपनाना भी जरूरी है, जिसमें बढ़ती आर्द्रता और शहरी हीट आइलैंड जैसे स्थानीय कारकों को ध्यान में रखा जाए। बढ़ती गर्मी के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील समुदायों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए, तत्काल कूल रूफ, नेट-जीरो कूलिंग शेल्टर और पैरामीट्रिक बीमा जैसे समाधानों को मुख्यधारा में लाने की जरूरत है।
What's Hot
Saturday, June 13
दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत: रैन बसेरों की तर्ज पर राजधानी में बनेंगे कूलिंग जोन, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से हुई शुरुआत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

