कोलकाता, 0७ मई ।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने देर रात एक आधिकारिक बयान जारी किया है।आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के बाद पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित तत्वों द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी जान गई है, जबकि आचार संहिता अभी लागू है। टीएमसी ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाया जा सके। पार्टी ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बयान में कहा गया है कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को तुरंत सख्त सजा मिलनी चाहिए।
बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में बुधवार को बदमाशों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोलीमार का हत्या कर दी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई तथा उसके बाद उन्हें लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की। चंद्रनाथ के सिर, सीने व पेट में कई गोलियां लगी। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है की गोली सीने को भेद कर गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी गोली लगी है। उसे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना पूर्व नियोजित थी। घटना के पीछे गंभीर साजिश की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
What's Hot
Saturday, June 13
मामले की हो सीबीआई जांच, सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर आया टीएमसी का रिएक्शन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

