ग्रेटर नोएडा, 0७ मई ।
एवीजे हाइट्स के बिल्डर ने प्रोफाइल फंडिंग के जरिये एक फ्लैट दो से तीन लोगों को बेच कर करोड़ों रुपये दूसरी परियोजनाओं में लगाए। इस साजिश में पत्नी-साला समेत अन्य रिश्तेदारों को शामिल किया था। साथ ही बैंक के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग का खेल रचकर एक फ्लैट को दो से तीन लोगों को बेचकर उन सभी के नाम पर लोन भी पास कराया था। हालांकि अब सीबीआइ की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पीडि़तों में न्याय की उम्मीद जगी है। सोसायटी निवासियों ने बताया कि बिल्डर विनय जैन ने अपनी पत्नी आशा जैन और साले के अलावा अन्य रिश्तेदारों व परिचितों को शामिल कर प्रोफाइल फंडिंग का खेल खेला था। जानकारी के अनुसार बिल्डर ने लोगों के साथ प्रोफाइल फंडिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा शुरू किया, जिसका पर्दाफाश निवासियों के हंगामे के दौरान हुआ था।पता चला कि बिल्डर ने एवीजे हाइट्स के अधिकतर फ्लैटों को दो से तीन लोगों को बेचने के साथ ही हर व्यक्ति के नाम पर बैंक से लोन पास कराया था। इस फर्जीवाड़े से जमा करोड़ों रुपये का उपयोग गाजियाबाद के इंदिरापुरम और राजस्थान के रेवाड़ी में शापिंग कांप्लेक्स में किया था। वहां भी अधूरा काम छोडक़र फरार हो गया था। इसमें कई वेंडर्स का रुपया फंस गया और उन्हें कोई भुगतान तक नहीं किया। इस पूरे मामले का पर्दाफाश वर्ष 2016 के दौरान हुआ था। परियोजना के आखिर में बचने वाले फ्लैट के नाम पर बिल्डर किसी दूसरे के प्रोफाइल से बैंक में लोन कराया जाता है और उसे लिखित में दिया जाता है, कि जब कोई खरीदार आएगा।
तो उसे फ्लैट बेचने के दौरान मिलने वाली रकम बैंक में जमा कराई जाएगी, इसके पहले तक बिल्डर खुद किस्त जमा करेगा, लेकिन एवीजे सोसायटी के बिल्डर की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया बल्कि फ्लैट दूसरे को बेचने के बाद दूसरे बैंक से लोन करा दिया गया। इसका पर्दाफाश होने के बाद ही मामला दर्ज कराया गया और मामला जांच के बाद एनसीएलटी में चला गया है।
Wednesday, May 20
एक फ्लैट पर पास कराए ३-३ लोन: प्रोफाइल फंडिंग के नाम पर ग्रेटर नोएडा में महाठगी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

