अमृतसर, 0७ मई ।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को अमृतसर-जालंधर में हुए बम धमाकों पर खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से किए गए दावे को खारिज कर दिया है। मामले में बयान देते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कई विशेष दल लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से किसी व्यक्ति की मौत का किया गया दावा पूरी तरह झूठा है। लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से इस प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। खालिस्तान समर्थक संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारों पर काम करने वाले तत्व पंजाब में डर और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अमृतसर और जालंधर में विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह विस्फोट आईईडी से किया गया प्रतीत हो रहा है। जालंधर मामले में समय यंत्र या दूर नियंत्रण के जरिए विस्फोट किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका की आशंका को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उनके अनुसार पंजाब लंबे समय से युद्ध का सामना कर रहा है और राज्य का माहौल खराब करने की लगातार कोशिशें की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की बरसी के कारण भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि मामले में मानवीय और तकनीकी दोनों प्रकार की सूचनाओं के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी गहराई से जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच टीमों को कई अहम सुराग मिले हैं और इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। पिछले दिनों हुई संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
What's Hot
Saturday, June 13
पंजाब धमाकों का ऑपरेशन सिंदूर कनेक्शन! DGP के खुलासे से मचा हडक़ंप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

