एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले के कलेक्टर डॉ. राहुल वेंकट के कार्यकाल को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने पूरे कार्यकाल को जनता, किसानों और कर्मचारियों के लिये निराशाजनक बताते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किये।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन पारदर्शिता और संवेदनशीलता के मानकों पर खरा नहीं उतर पाया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा भर्ती प्रक्रिया को विवादित बताते हुए कहा कि चयन में नियमों की अनदेखी की गई वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में भी गड़बडिय़ों के आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक लाभ सही तरीके से नहीं पहुंच सका। शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए गुलाब कमरो ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को भेदभावपूर्ण बताया। उनका कहना था कि महिला शिक्षकों को दूरस्थ क्षेत्रों में भेजे जाने से असंतोष की स्थिति बनी साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल कोटाडोल में हुए नकल प्रकरण को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से 36 छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ जिन्हें दो वर्षों तक परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध निलंबन और बर्खास्तगी की कार्यवाही कर प्रशासन ने भय का माहौल बनाया। इसके अलावा शासन के प्रतिबंध के बावजूद एक दक्षिण भारतीय एनजीओ (हृत्रह्र) के माध्यम से कथित रूप से नियमविरुद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का मुद्दा भी उठाया। जिले के परीक्षा परिणाम पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि एमसीबी जिला प्रदेश में 33वें स्थान पर रहा जो शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर भी उन्होंने प्रशासन पर गरीबों और ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी पूर्व विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अनावश्यक प्रक्रियाओं में उलझाकर किसानों को परेशान किया गया जिससे अन्नदाताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आम जनता से दूरी के मुद्दे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कलेक्टर का मिलने का समय सीमित था जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग अपनी समस्याएं नहीं रख पाये। साहब का चैंबर ही उनकी दुनिया बन गया था। अंत में गुलाब कमरो ने कहा कि पूरे कार्यकाल में प्रशासन जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर नहीं आया और केवल औपचारिकताओं तक सीमित रहा जिससे जनता, किसान और कर्मचारी तीनों वर्गों में असंतोष बना रहा।
What's Hot
Saturday, June 13
कलेक्टर के कार्यकाल पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो का तीखा हमला, प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

