एमसीबी, जनकपुर। शौच के लिए घर से बाहर गया एक 80 वर्षीय बृद्ध व्यक्ति पर जंगली तेंदुआ के हमला करने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के चांटी सर्किल के जंगल से लगा हुआ राजस्व ग्राम पंचायत डोंगरीटोला (प) निवासी कुंवारे सिंह पिता बोड्डा सिंह जाति गोंड़ उम्र लगभग 80 वर्ष मंगलवार की रात लगभग 10 बजे घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। काफी समय तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किए तब घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर बृद्ध कुंवारे सिंह का खून से लथपथ क्षत विक्षत शव मिला, वहीं मृतक के आसपास जंगली जानवर के पंजे का निशान उभरा हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने पास पड़ोस के अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घटना की सूचना तत्काल वन विभाग एवं पुलिस विभाग को दिए। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर दिनेश कुमार साहू अपने विभागीय सहकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए और मृतक की पत्नी को 25 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दिए। वहीं दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा और पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिए। उक्त घटना से दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किए कि जंगली तेंदुआ को मानव खून लग गया है जिससे उसका आदमखोर हो जाने की पूरी संभावना बन गई है, ऐसी स्थिति में तेंदुआ को पकडक़र क्षेत्र से दूर ले जाना आवश्यक हो गया है।
What's Hot
Saturday, June 13
कुंवारपुर रेंज में तेंदुआ के हमला से एक वृद्ध की मौत,इलाके में दहशत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

