मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को नई प्रशासनिक मुखिया मिल गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बुधवार को विधिवत रूप से जिले के कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही कलेक्टर सुश्री जांगड़े सक्रिय नजर आईं। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सुश्री जांगड़े की सक्रिय कार्यशैली और पहले ही दिन किए गए निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा देखने को मिली। अधिकारियों और कर्मचारियों में भी कार्य के प्रति गंभीरता और जवाबदेही का संदेश गया है।
What's Hot
Monday, July 6
एमसीबी जिले को मिली नई कलेक्टर पदभार संभालते ही दिखीं एक्शन मोड में
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
Post Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | ||
© 2026 News India Live 36.

