सूरजपुर। शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर में विद्यार्थियों से कथित अवैध शुल्क वसूली के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के सामने लगभग दो घंटे तक धरना देकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा जांच कर कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है तथा शुल्क भुगतान की उचित रसीद भी नहीं दी जा रही है। इस संबंध में एबीवीपी पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से छात्र-छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय के किसी भी अधिकारी या शिक्षक द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच दिवस के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। यह आंदोलन नगर मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत, महाविद्यालय प्रमुख आशीष साहू, शशांक दुबे, विभाग संयोजक प्रदीप यादव एवं जिला से रोचक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Hot
Saturday, June 13
अवैध वसूली के विरोध में एबीवीपी का धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

