जांजगीर चांपा । नेशनल लोक अदालत 9 मई का शुभारंभ म मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा उच्च न्यायालय बिलासपुर, छ.ग. द्वारा जिला न्यायालय मुंगेली में दीप जलाकर किया गया व छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के न्यायाधीशगण को विडियो कॉन्फेंसिंग से संबोधित करते हुए वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत की महिनों से चल रहे तैयारीयों के संबंध में जानकारी देते हुए इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आशीर्वचन स्वरूप संबोधित करने के पश्चात समस्त जिलों में नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन दीप जलाकर जयदीप गर्ग प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर एवं अधिवक्तागढ़, जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारीगण, जिला न्यायालय के समस्त अधिकारीगण कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलिंटियर, एवं मीडियागण की उपस्थिति में हुआ। नेशनल लोक अदालत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के तत्परता एवं प्रयास के फलस्वरूप एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर एक.डी.आर. भवन जांजगीर में नालसा की योजनाएं नालसा (मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 एवं नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के तहत् कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग एवं समस्त माननीय न्यायाधीशगण द्वारा मत्स्य विभाग की योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को मछली जाल एवं आईस बॉक्स, श्रम विभाग जांजगीर द्वारा नोनीहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पन्द्रह सौ – पन्द्रह सौ रुपये की चेक राशि व मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत् हितग्राहियों को बीस – बीस हजार रूपये का चेक राशि प्रदान किया गया। इसी तरह महिला बाल विकास विभाग के द्वारा सधोरी कार्यक्रम के तहत् गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
नेशनल लोक अदालत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का स्टाल लगाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपस्थित गर्भवती महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होने वाले सभी आगंतुक, पक्षकारों के लिए जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर द्वारा खिचड़ी प्रसाद (अन्नदान) का वितरण कार्यक्रम किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर द्वारा नेशनल लोक अदालत के तहत् जिला न्यायालय जांजगीर, समस्त तालुका न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालय में कुल 41 खंडपीठों में रखे गये 36445 प्रकरण में कुल 23877 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 26975478.50 रुपये का अवार्ड पारित हुआ।
What's Hot
Saturday, June 13
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल 23877 प्रकरणों का हुआ निराकरण
Next Article करही गोलीकांड… 16 दिन के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

