चांपा- कोथारी । थाना उरगा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपए का जुआ चल रहा है जहां प्रत्येक दांव पर लाख रुपए से अधिक रुपए दांव पर लगाकर लोग किस्मत आजमाने का कार्य कर रहे हैं। यह जुआ कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि कोरबा, बालको, रजगामार, कटघोरा, दीपिका, बिलासपुर, जांजगीर, चांपा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोग जुआ खेलने पहुंच रहे हैं, वहीं पुलिस विभाग इस मामले पर अनजान बनी हुई है। नतीजा यह है की जुआ खिलाने वाले लोग मालामाल हो रहे हैं जहां रोजाना लाखों रुपए जुआ खिलाने के बदले नाल के रूप में राशि वसूल की जा रही है। इस कार्य में पुलिस विभाग मिली भगत स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। क्योंकि उरगा थाना अंतर्गत पहाड़ गांव, छुईहा, डिटोरी, बुढिय़ापाली सहित आदि गांव में जगह बदल बदल कर जुआ खेलाया जा रहा है ।इस कार्य में जहां जुआ खेलाने वाले लोग मालामाल हो रहे हैं तो वहीं आसपास के पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवा वर्ग अपनी किस्मत आजमाने के लिए घरों की संपत्ति बिगाड़ कर जुआ खेलने जा रहे हैं। परिणाम यह है कि बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे युवा वर्ग इस जुए में सब कुछ गंवाकर कंगाल होने लगे हैं। बताया जाता है कि जुआ खेलाने वाले लोग आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं चांपा,जांजगीर शहर के लोग हैं जिनका काम सिर्फ जुआ खिलाना है जिससे उन्हें साल भर में एक मोटी रकम अर्जित हो जाती है जिसे वह अब धंधे के रूप में अख्तियार कर विभिन्न गांव को अपना ठिकाना बनाकर जुआ खिलाने हैं। इस जुए में कुसमुंडा, गेवरा, कोथारी, बालपुर, चांपा, सरगबुंदिया, उरगा, सहित अनेक गांव एवं शहरों से लोग बेखौफ होकर जुआ खेलने जा रहे हैं। कोई इसमें सफलता अर्जित कर रहे हैं तो कोई अपना सब कुछ हारकर लौट रहे हैं ऐसे में जुआ किसी का नहीं हुआ कहा जाता है किंतु यह जुआ खेलाने वाले लोगों का धंधा जरूर बन गया है जिससे रोजाना लाखों रुपए नाल के रूप में वसूल किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि यहां साहूकारी का कारोबार भी काफी फलने फूलने लगा है जो ब्याज पर लोगों को रकम उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। कहने को तो पुलिस विभाग के पास तेज दरार पुलिस अधिकारी हैं वही क्राइम ब्रांच,साइबर सेल सहित अपराध रोकने के लिएअनेक टीम गठित की गई है परंतु वे सब इन जुआ खेलाने वाले लोगों आगे नतमस्तक है, जो अपने हित साधकर इन्हें मौन स्वीकृति देने का कार्य कर रहे हैं । ऐसे में उक्त ग्रामों में रहने वाले लोग जहां बाहरी लोगों के आवागमन से स्तब्ध हैं तो वहीं अपने बच्चों को बिगड़ते देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। अगर समय रहते इन्हें नहीं रोका गया तो यह जुए का कारोबार विभिन्न समाज में स्थित मजबूती को एवं उन्नति को धीरे-धीरे खोखला कर देगी। पुलिस विभाग को इसके लिए स्पेशल फोर्स गठित कर जुए को पकडऩे की सख्त आवश्यकता है।
What's Hot
Wednesday, June 10
ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा लाखों का जुआ,युवा वर्ग हो रहे बर्बाद
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

