कोरिया चरचा कॉलरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार भाजपा शिवपुर-चरचा मंडल में संगठनात्मक विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जुझारू एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है।
संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ श्रमिक नेता धर्मेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह को मंडल महामंत्री, जबकि प्रियंका विश्वकर्मा एवं अशोक निर्मलकर को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण श्रमिक संगठनों से जुड़े नेताओं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देकर भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति अत्यंत मजबूत है तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। मंडल द्वारा निरंतर संगठनात्मक एवं जनहित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। भाजपा के इस संगठनात्मक विस्तार को निकट भविष्य में होने वाले नगर पालिका चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ एवं सक्रिय जनसंपर्क है। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह एवं हर्ष देखा जा रहा है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Hot
Saturday, June 13
नगर पालिका चुनाव से पहले सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

