जांजगीर। कर्ज से बचने के लिए एक युवक ने अपने ही घर में सवा दो लाख रुपए की चोरी की झूठी कहानी रच दी। मामला जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस को बताया कि घर से अलमारी सहित नकदी चोरी हो गई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पूछताछ में पूरा मामला खुल गया।
घटना गत 9 मई की है। बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने बिर्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने 8 मई को अपनी पुश्तैनी जमीन मां लीला बाई कश्यप को बेची थी। जमीन बिक्री से मिले 2 लाख 21 हजार रुपए उसने घर की अलमारी में रखे थे। नरेश के मुताबिक रात में अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी उठाकर ले गए।
बाद में घर से दूर ले जाकर अलमारी का ताला तोड़ा और रकम चोरी कर ली। शिकायत दर्ज कराने के बाद नरेश थाने से चला गया, लेकिन थाना प्रभारी जय कुमार साहू को शुरू से ही मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब मौके का निरीक्षण और आगे की पूछताछ के लिए नरेश को बुलाया तो वह लगातार आनाकानी करता रहा। उसके हावभाव और टालमटोल ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नरेश घबरा गया और आखिरकार उसने पूरी सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि गांव के कई लोगों से उसने कर्ज ले रखा था। जमीन बेचने के बाद उसे उधारी चुकानी पड़ती, इसलिए रकम बचाने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी बनाई। उसने खुद ही अलमारी को घर से बाहर ले जाकर तोड़ा, ताकि मामला वास्तविक चोरी जैसा लगे।
घर की छत से बरामद हुए 2.21 लाख रुपए: आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने घर की छत से पूरे 2 लाख 21 हजार रुपए बरामद कर लिए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर गवाहों और परिजनों की मौजूदगी में रकम सुपुर्द कर दी। पुलिस की तत्परता से न केवल झूठी शिकायत का खुलासा हुआ, बल्कि जांच को गुमराह करने की कोशिश भी विफल हो गई।
What's Hot
Saturday, June 13
कर्ज से बचने के लिए युवक ने अपने ही घर में चोरी की झूठी कहानी रची
Next Article रविवारीय राम कथा का हुआ आयोजन शिवरीनारायण मठ में
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

