जांजगीर चांपा। श्री शिवरीनारायण मठ में प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को आयोजित होने वाले रविवारीय राम कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने रामचरितमानस की पूजा अर्चना के साथ की। इस अवसर पर दूर -दराज के क्षेत्रों से आए हुए मानस के वक्ताओं एवं श्रोताओं ने रामचरितमानस की कथा का रसपान किया?। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि – रविवारीय राम कथा के आयोजन को लगभग 14 वर्ष पूर्ण हो गए इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री अग्रवाल सपत्नीक उपस्थित हैं, अभी कुछ दिन पहले ही उनका वैवाहिक वर्षगांठ पूर्ण हुआ है, संयोग से आज विश्व मातृ दिवस भी है हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं एवं भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना है कि वे सपरिवार इसी तरह से आध्यात्मिक कार्यों में लग रहें।* लोगों को मानस मर्मज्ञ योगेश शर्मा, गंगाराम केंवट, भगत राम साहू, कुंज बिहारी कश्यप, सीताराम डडसेना, श्रीमती राम कुमारी साहू, पी आर साहू, भागवताचार्य नवीन शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने श्री राम कथा सुनकर मंत्र मुग्ध कर दिया
महात्माओं की मंडली हुई शामिल
रविवारीय राम कथा में केदारनाथ से जगन्नाथपुरी को तीर्थाटन के लिए जाते हुए महात्माओं की मंडली शिवरीनारायण मठ पहुंचा उन्होंने भी कुछ समय उपस्थित होकर भगवान की कथा का रसपान किया।
इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राम नाम बैंक के द्वारा 40,000 से अधिक राम नाम लिखने वाले श्रद्धालु भक्तों को प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया। लोगों ने सम्मानित होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। रविवारीय राम कथा के आयोजक निरंजन लाल अग्रवाल कार्यक्रम में सपत्नीक उपस्थित हुए उनके वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उनका सम्मान साल, श्रीफल से राजेश्री महन्त महाराज के द्वारा किया गया।
What's Hot
Friday, August 21
रविवारीय राम कथा का हुआ आयोजन शिवरीनारायण मठ में
Next Article मोबाइल एप से आईपीएल पर सट्टा, आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

