कोरिया। 4 मई से 10 मई के बीच खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पटनाए बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा थाना के अंतर्गत दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर एवं एक मिनी ट्रक को जप्त किया गया है।
खनिज विभाग की टीम द्वारा गश्त के दौरान उक्त वाहनों में अवैध रूप से खनिज कोयला, ईंट एवं गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद संबंधित वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना में अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त किए गए वाहनों की जानकारी सीजी 16 ए 2435.मिनी ट्रक, मालिक श्री प्रदीप यादव, सीजी 16 सीजी 6738. ट्रैक्टर मालिक श्री ओम कैलाश, सीजी 15 ए सी 3349. ट्रैक्टर मालिक श्री शिव कुमार, सीजी 16 सीआर 2013, ट्रेक्टर मालिक श्री राधे सिंहए सीजी 10 ए एम 7044 तथा सीजी 10 ए एम 5428 दोनो हाइवा मालिक मेसर्स श्री राम कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज ;विकास एवं विनियमनद्ध अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23;खद्ध के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Hot
Saturday, June 13
मिनी ट्रक, हाईवा एवं ट्रैक्टर जप्त, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत कार्यवाही
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

