कोलकाता, १४ मई ।
बंगाल में भाजपा की नई सरकार गठित होने के बाद 15 मई, शुक्रवार को विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार रात जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।अधिसूचना में सभी विधायकों से उस दिन सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह निर्देश बंगाल विधानसभा के प्रधान सचिव सौमेंद्र नाथ दास की ओर से जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल के आदेश के तहत विधानसभा का यह सत्र आहूत किया गया है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसमें बताया गया है कि बंगाल के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा का यह सत्र बुलाया है। इससे पहले राज्य विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण का सिलसिला बुधवार से शुरू हुआ। 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में पहले दिन कुल 144 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। बाकी सदस्यों को गुरुवार को विधायक पद की शपथ दिलाई जाएगी। मालूम हो कि दो दिनों तक विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के अगले दिन शुक्रवार को यह सत्र बुलाया गया है।
What's Hot
Saturday, June 13
15 मई को नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र, 207 विधायकों के प्रचंड बहुमत के साथ सदन में उतरेगी भाजपा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

