जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशिएशन का द्वितीय प्रान्तीय अधिवेशन दिनांक 17 मई 2026 रविवार को आर्या मैरिज गार्डन मां मनका दाई परिसर खोखरा में व्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा के मुख्य आतिथ्य, पी.आर. यादव प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. पेंशनर्स एसोसिएशन की अध्यक्षता, उमेश मुदलियार प्रान्तीय महामंत्री छ.ग. पेंशनर्स एसोशिएशन, डॉ काशी प्रसाद राठौर वरिष्ठ चिकित्सक व जिला संरक्षक, एवं लखन लाल थवाईत, जिला संरक्षक पेंशनर्स एसोशिएशन जिला-जांजगीर-चांपा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अधिवेशन में प्रदेश के प्रान्तीय पदाधिकारीगण, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला अध्यक्षगण, तहसील ब्लाक अध्यक्षगण, अपने-अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पेंशनर हित चिंतन में सहभागी बनेंगें। पेंशनर्स एसोशिएशन का द्वितीय अधिवेशन का मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होने पर जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राठौर, सचिव जी.एस. उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, मोहन लाल कश्यप, दाउलाल राठौर, महारथी राठौर, रामकिशोर शुक्ला, अर्जुन लाल राठौर, अमर नाथ राठौर, डी.पी.चन्द्रा, शिवप्रसाद राठौर, गोवर्धन प्रसाद राठौर, चद्रहास मिश्रा, रामनारायण राठौर, बद्रीप्रसाद सूर्यवंशी, जीवन चंद्रा, सुशील यादव, बलराम चंद्रा, डी.आर.बानी एवं साथियों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए जिले के समस्त पेंशनर साथियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अधिवेशन को बनाने की अपील की है।
What's Hot
Saturday, June 13
अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशिएशन का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन 17 मई को
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

