जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और नाती-नातिन शामिल हैं, जिनकी लाशें निर्माणाधीन मकान में खाट पर मिली हैं।
घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला, जब वहां पहुंचे मिस्त्री ने मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के शव देखे। पुलिस संपत्ति विवाद में मर्डर की आशंका जता रही है।
मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है, वहीं पड़ोस के एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नए मकान का निर्माण चल रहा है, उसी के अंदर परिवार के लोग सोए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, धारदार हथियार से सोते समय हत्या की गई है। पड़ोसी संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
What's Hot
Saturday, June 13
सोते समय पति-पत्नी और नाती-नातिन की हत्या
Next Article एजेंट ने लाखों रुपए हड़पे, घर के बाहर डटीं महिलाएं
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

