जांजगीर। इमली घाट निवासी एजेंट कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ कांतु पर लाखों रुपए की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। बुधवार को आक्रोशित हितग्राहियों ने आरोपी के घर का घेराव कर अपनी जमा रकम वापस दिलाने की मांग की।
कुछ समय के लिए लोग घर के सामने धरने पर भी बैठ गए। पीडि़तों का आरोप है कि आरोपी ने पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर घर-घर जाकर लोगों से हर महीने पैसे वसूले। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों ने उस पर भरोसा कर अपनी जमा पूंजी सौंपी, लेकिन जब वे पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो खातों में पैसा जमा नहीं मिला।
सुनीता यादव ने बताया कि केवल यादव पारा क्षेत्र के ही करीब 100 से अधिक लोगों के 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक की रकम डूब गई है। पीडि़तों में मजदूर और महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए पैसा बचाया था। बुधवार को 50-60 लोग आरोपी के घर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें भगाने का प्रयास किया, जिससे महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया और वे वहीं डटी रहीं। हालांकि शाम तक आरोपी के परिजनों द्वारा रकम लौटाने का आश्वासन दिए जाने पर लोग वापस लौट गए। चांपा थाना प्रभारी अशोक शेंडे ने बताया कि अब तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
What's Hot
Saturday, June 13
एजेंट ने लाखों रुपए हड़पे, घर के बाहर डटीं महिलाएं
Previous Articleसोते समय पति-पत्नी और नाती-नातिन की हत्या
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

