हजारीबाग, १६ मई ।
शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल में 24 घंटे के भीतर तीन मरीजों की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतकों के स्वजनों ने इलाज में लापरवाही, समय पर आक्सीजन नहीं देने और चिकित्सकीय अनदेखी का आरोप लगाया है। लगातार हो रही मौतों से अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले की जांच को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डा के के सिंह ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। विगत गुरुवार को थैलेसीमिया पीडि़त शिवपुरी निवासी 32 वर्षीया सरिता देवी पति मंजीत कुमार की आक्सीजन नहीं मिलने के कारण मौत हो गई थी। स्वजनों का आरोप था कि महिला को समय पर ऑक्सीजन नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इस मामले में अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा भी लापरवाही की बात स्वीकार किए जाने की चर्चा है। इसी बीच शुक्रवार सुबह शहर के महावीर स्थान निवासी पवन अग्रवाल की मौत ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए। मृतक की बेटी रूपा गोयल ने आरोप लगाया कि उनके पिता को समय पर आक्सीजन नहीं लगाया गया।
कई बार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से गुहार लगाने के बावजूद इलाज शुरू नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर ऑक्सीजन मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।तीसरी घटना कटकमसांडी प्रखंड के बंझिया गांव निवासी 22 वर्षीया शोभा कुमारी पति विनय यादव की है, जिसकी प्रसव के बाद इलाज मौत हो गई। स्वजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने रक्त की कमी बताकर खून चढ़ाने को कहा था।
रक्त चढ़ाने के दौरान महिला की तबीयत बिगडऩे लगी, लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद डॉक्टर और नर्स देखने तक नहीं पहुंचे। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी वार्ड छोडक़र सोने के लिए चले गए, जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।लगातार तीन मौतों की सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डा केे के सिंह और उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बातचीत कर पूरी व्यवस्था सुधारने की मांग की।विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही हो रही है और आए दिन मरीजों की जान जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह खुद अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए आंदोलन करेंगे, चाहे उनकी विधायकी रहे या नहीं। लगातार हो रही मौतों के बाद पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।मेडिकल कालेज अस्पताल में 24 घंटे के अंदर हुई तीन मौत को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। मामले की जांच को लेकर सदर एसडीओ आदित्य पांडे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी को सात दिनों में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। वहीं रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।मेडिकल कालेज अस्पताल में 24 घंटे के अंदर हुई तीन मौत के बाद मामला काफी गर्म हो गया है। इसे लेकर अस्पताल के अधीक्षक डा के के सिंह ने स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डा नूतन दयाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वहीं टीम में मेडिसिन एचओडी डा हिमांशु भैया, सर्जरी एचओडी डा मृगेंद्र राय एवं अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डा राजकिशोर शामिल हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे में तीन मौतों से बवाल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

