पठानकोट, 16 मई ।
भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में वीरवार रात उस समय हडक़ंप मच गया, जब गांव कोटली जवाहर के पास एक संदिग्ध उडऩ उपकरण मिलने की सूचना सामने आई। रॉकेट जैसी दिखाई देने वाली इस वस्तु में कैमरा लगा होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सीमा क्षेत्र से सटे गांव कोटली जवाहर निवासी युवक विकास कुमार ने देर रात आसमान में एक चमकती हुई वस्तु उड़ती देखी। कुछ देर बाद वह वस्तु गांव के बाहर जमीन पर गिरती दिखाई दी। युवक ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां एक संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई थी, जिसका आकार किसी खिलौना रॉकेट जैसा दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उस वस्तु में कैमरा भी लगा हुआ था।जिस स्थान पर यह संदिग्ध वस्तु गिरी, उसके नजदीक ही पुलिस चौकी भी स्थित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत गांव के सरपंच को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। सूचना मिलते ही बमियाल पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त वस्तु को कब्जे में ले लिया।चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह वस्तु किसी खिलौने जैसी प्रतीत हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसे किसी ब‘चे द्वारा उड़ाया गया हो, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह उपकरण कहां से आया और किसने उड़ाया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से भारत-पाक सीमा से लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की उड़ान गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में सीमा क्षेत्र में इस प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियां सामने आती रही हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वहीं इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
What's Hot
Saturday, June 13
पठानकोट में सीमा से सटे गांव में मिला संदिग्ध ड्रोन, कैमरा युक्त रॉकेट जैसी वस्तु मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

