काकीनाडा, १६ मई ।
आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने काम पर जा रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह के समय हुई जब मजदूर कोव्वुरु पुल के पास काम पर जाने के लिए सडक़ पार कर रहे थे। इंद्रपलम पुलिस स्टेशन के एसआई वीरबाबू ने जानकारी दी कि हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
उन्हें तुरंत काकीनाडा के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। काकीनाडा जिले में इससे पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। इसी साल वेटलापालेम में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। उस दुर्घटना में अठारह लोगों की जान चली गई थी।
What's Hot
Wednesday, June 10
Previous Articleमंत्री देवांगन बोले-राष्ट्र निर्माण में भी खेलों की भूमिका
Next Article नल से नहीं आया पानी और ठेकेदार को कर दिया भुगतान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

