कोरबा। जिले के कुदमुरा व जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। जहां जटगा रेंज के धोबघट में हाथियों ने कल एक ग्रामीण के खेत में प्रवेश कर वहां लगे धान की फसल को रौंद दिया था वहीं बीती रात कुदमुरा रेंज में सक्रिय दंतैल हाथी ने यहां स्थित कोसाबाड़ी में घुसकर वहां लगे अर्जुन के पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया है। दंतैल हाथी का उत्पात यहां काफी देर तक चला। इसके बाद दंतैल हाथी ने जंगल का रूख कर लिया और जाकर छिप गया। वर्तमान में दंतैल का लोकेशन पता नहीं चल रहा है। वन विभाग की टीम उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। कोसाबाड़ी में पदस्थ चौकीदार द्वारा रात में हाथी के आने और उत्पात मचाने की सूचना वन विभाग को दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। याद रहे दंतैल हाथी कल तडक़े गीतकुंआरी क्षेत्र से आगे बढक़र कुदमुरा के निकट कलमीटिकरा जंगला पहुंचा था। दंतैल को यहां कक्ष क्रमांक 1108 में देखा गया था। उसके बाद वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई थी। शाम होने के बाद दंतैल आगे बढ़ा और कुदमुरा के निकट स्थित कोसाबाड़ी में प्रवेश कर वहां जमकर उत्पात मचाया।
What's Hot
Saturday, June 13
कुदमुरा के कोसाबाड़ी में घुसा दंतैल, पौधों को पहुंचाया नुकसान
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

