हमीरपुर, १६ मई ।
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के बाद हमीरपुर-महोबा से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी व भाजपाइयों के बीच विवाद और बढ़ा है। सपा सांसद ने 17 मई को हमीरपुर आने के लिए 250 कारों के काफिले व 1200 समर्थकों को लाने की अनुमति मांगी तो जिला प्रशासन ने उसे रद करते हुए उन्हें रोक दिया है। तर्क दिया गया कि कार्यक्रम से शांति-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सांसद के कार्यक्रम को लेकर इंटरनेट मीडिया में भी जमकर पोस्टर वार चल रहा है। उधर, भाजपाई प्रदेश भर में सपा सांसद के खिलाफ भाजपा आंदोलित हैं व उनके विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतले जला रहे हैं। इसी मुद्दे पर 12 मई को प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने सांसद के माफी नहीं मांगने पर उन्हें पीटे जाने का बयान दिया था। सांसद ने महोबा में बीते दिनों स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोले थे, तब उनके व समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
What's Hot
Saturday, June 13
हमीरपुर में सपा-भाजपा विवाद गहराया, सांसद के दौरे पर रोक,पीएम टिप्पणी पर बढ़ा घमासान
Previous Articleकुदमुरा के कोसाबाड़ी में घुसा दंतैल, पौधों को पहुंचाया नुकसान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

