चांपा। नगर से जुड़ा हुआ एकमात्र पर्यटक स्थल हनुमान धारा एक पिकनिक स्पॉट है जहां पर लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए शासकीय भूमि हसदेव नदी के किनारे यह स्थल मनोहारी वन विहार का प्रसिद्ध स्थल है। यहां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का अपना अलग महत्व है। धर्म आस्था के साथ पर्यटन का शुद्ध वायु प्राप्त क्षेत्र है। जिस पर लगातार हो रहे हैं बेजाकब्जा पेड़ों की कटाई और उद्योगों से निकलने वाले राखड़ से हनुमान धारा को जगह जगह खराब की जा रही थी। इसकी चिंता करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी
यादव ने कलेक्टर का ध्यान इस दिशा में आकर्षण कराते हुए 1 दिसंबर 2025 को ज्ञापन सौंपा था और हनुमान धारा का निरीक्षण करने का भी निवेदन किया था। जिसे कलेक्टर ने स्वीकार करते हुए हनुमान धारा के विकास के लिए सहमति जताई थी। अब हनुमान धारा मे सुंदरीकरण की दिशा में ढाई करोड़ की लागत से गार्डन का निर्माण होने जा रहा है इसके लिए गिरधारी यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि उनके द्वारा की गई मांग का पूरा होना जनहित
नगर के लिए बड़ी सौगात है गिरधारी यादव ने कहा कि अब जरूरत हनुमान धारा के शासकीय भूमि पर किए गए बेजा कब्जे और अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर कार्यवाही का है।
गिरधारी यादव ने कहा कि वह शुरू से क्षेत्र विकास की दिशा में कार्य करते रहे हैं और ईमानदारी से संकल्पित जनहित के मुद्दे को आगे बढ़ाते रहेंगे। यादव ने कहा कि राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए और भी लोगों को ईमानदारी के साथ अपने नगर क्षेत्र के विकास के लिए आगे आना चाहिए।
यादव ने कहा कि हनुमान धारा में बनने वाले गार्डन का सतत निरीक्षण और कार्य की गुणवत्ता के लिए एक निगरानी समिति बनाई जानी चाहिए जिसके देखरेख मे हनुमान धारा मे गार्डन निर्माण का कार्य अच्छे ढंग से कराया जा सके।
What's Hot
Thursday, August 20
हनुमान धारा चांपा में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त गार्डन
Previous Articleहाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों को आयुर्वेद देगा समाधान
Next Article पुलिस ने किया एक लाख का गांजा जब्त
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

