यरुशलम। गाजा में इजरायल ने कल रात हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया। मई 2025 में मुहम्मद सिनवार के मारे जाने के बाद से हद्दाद हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाले हुए था। हद्दाद हमास के वरिष्ठतम लोगों में था और वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में प्रमुख भूमिका में था। 56 वर्षीय हद्दाद इजरायल और अमेरिका में द घोस्ट नाम से बदनाम था। हमास ने भी शनिवार को हद्दाद के मारे जाने की पुष्टि कर दी। हद्दाद के साथ उसकी पत्नी और 19 वर्ष की बेटी भी मारी गई है। हमास ने अपने संक्षिप्त बयान में हद्दाद और उसके परिवार के मारे जाने का कारण नहीं बताया है। हद्दाद और उसके परिवारीजन का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।पता चला है कि शुक्रवार को हुए इजरायल के दो हमलों में कुल सात लोग मारे गए और 20 घायल हुए हैं। बताते हैं कि हद्दाद को निशाना बनाने के लिए इजरायल ने गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट और एक कार को निशाना बनाया। अपार्टमेंट एक हिस्से में हद्दाद परिवार के साथ मौजूद था और मारा गया। कार्रवाई के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हद्दाद सात अक्टूबर, 2023 और उससे पहले भी इजरायली नागरिकों की हत्याओं में शामिल था, इसलिए उसका खात्मा कर दिया गया है।अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर गाजा में लागू हुए युद्धविराम के दौरान अभी करीब 850 फलस्तीनी इजरायली हमलों में मारे गए हैं जबकि टकराव में इजरायल के चार सैनिक मारे गए हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
अमेरिका में द घोस्ट नाम से बदनाम था हमास चीफ हद्दाद परिवार संग मारे जाने की हुई पुष्टि, दफनाया गया
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

