कोलकाता। विधानसभा चुनाव के बाद अब नगरपालिका स्तर पर भी राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। तृणमूल के निकाय प्रमुखों या पार्षदों को भाजपा में शामिल कराए बिना ही भाजपा ने कई इलाकों में नगर सेवाओं पर प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।दूसरी ओर, तृणमूल के जनप्रतिनिधि भी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा विधायकों के साथ समन्वय बनाकर चल रहे हैं।कई नगरपालिकाओं में भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सीधे पालिका प्रमुखों और पार्षदों से बैठक कर रहे हैं या फोन पर संपर्क साधकर सफाई, कूड़ा प्रबंधन और अन्य नागरिक सेवाओं को लेकर निर्देश दे रहे हैं।खास बात यह है कि अधिकांश मामलों में उन निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। बरानगर के भाजपा विधायक सजल घोष ने कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र के दो वार्डों में डस्टबिन से कूड़ा बाहर तक फैला देखा। इसके बाद उन्होंने संबंधित वार्डों के पार्षदों को तुरंत सफाई कराने का निर्देश दिया। दक्षिण दमदम नगरपालिका में चेयरपर्सन कस्तूरी चौधरी के साथ भाजपा के तीन विधायकों ने बैठक की। सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद कस्तूरी का नगरपालिका कार्यालय जाना लगभग बंद हो गया था। भाजपा का दावा है कि विधायक तरुणज्योति तिवारी स्वयं उन्हें नगरपालिका कार्यालय लेकर गए, जिसके बाद बैठक हुई। फिलहाल चेयरपर्सन भाजपा विधायकों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं। बनगांव नगरपालिका में वहां के एकमात्र भाजपा पार्षद देवदास मंडल इस बार हाबड़ा से विधायक चुने गए हैं।
Wednesday, May 20
सरकार बनते ही एक्शन में भाजपा विधायक ट्रिपल इंजन रफ्तार से शुरू हुआ काम
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

