बरेली, १७ मई ।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की कर चोरी रोधी शाखा ने पान मसाला कारोबार में करोड़ों रुपये की कर चोरी का राजफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर से आई पांच टीमों ने 13 से 16 मई तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मैसर्स नूरिश फारएवर और मैसर्स ताज टोबैको प्रोडक्ट्स से जुड़ी पांच फर्मों के परिसरों की गहन तलाशी ली गई।मैसर्स नूरिश फारएवर के साझेदार और प्रबंधक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग को सूचना मिली थी कि धनश्री ब्रांड के पान मसाले के निर्माण और आपूर्ति में बड़े स्तर पर कर चोरी की जा रही है। इसी आधार पर 25 अधिकारियों ने कई स्थानों पर दबिश दी थी। जांच के दौरान दो पान मसाला पैकिंग मशीनों का अनाधिकृत संचालन सामने आया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन मशीनों के माध्यम से बिना कर भुगतान के बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था। इससे सरकार को लगभग 29.12 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा। छापेमारी के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकार्ड और उत्पादन से जुड़े साक्ष्य कब्जे में लिए। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि कारोबारियों की ओर से उत्पादन क्षमता को छिपाकर टैक्स देनदारी कम दिखाई जा रही थी। अधिकारियों ने मशीनों के संचालन और बिक्री रिकार्ड का मिलान करने के बाद कर चोरी का आंकलन किया। मामले में मैसर्स नूरिश फारएवर के साझेदार और प्रबंधक सहित दो व्यक्तियों को एचएसएनएस उपकर अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों व्यक्तियों की भूमिका कर चोरी में केंद्रीय रूप से पाई गई है। दोनों से पूछताछ के बाद जांच का दायरा अन्य संबंधित फर्मों तक भी बढ़ाया जा सकता है।
What's Hot
Sunday, October 4
बरेली में पान मसाला कारोबार में 29 करोड़ की टैक्स चोरी, दो गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

