बरेली 17 मई। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वशिष्ठ मुनि ने प्रेमिका की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में इसका उल्लेख किया। इसी आधार पर शनिवार को उनकी प्रेमिका श्वेता व उसके दो भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। गोरखपुर निवासी वशिष्ठ मुनि राजकीय इंटर कालेज बरौर में गणित के प्रवक्ता थे। उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात उनके स्वजन आए तब आत्महत्या का कारण सामने आया। पुलिस के अनुसार, उनके कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि श्वेता ने जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह उनका इस्तेमाल कर रही, टार्चर भी करती है।जेल भेजने की धमकी देती है। उसके भाई प्रिंस व शुभम रुपये ऐंठ चुके हैं। वशिष्ठ के पिता राजबली ने बताया कि श्वेता महाराजगंज के नौतनवा में रहती है। उसने वशिष्ठ को जाल में फंसाया, फिर मानसिक उत्पीडऩ करने लगी थी। उनकी तहरीर पर श्वेता अग्रहरि और उसके दो भाइयों प्रिंस व शुभम के विरुद्ध आत्महत्या को उकसाने की प्राथमिकी लिखाई है। पुलिस का कहना हैं कि, जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद वशिष्ठ मुनि का शव उनके पिता अपने साथ ले गए।
What's Hot
Saturday, June 13
प्रेमिका की प्रताडऩा से परेशान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में किए खुलासे
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

