फरीदाबाद, १७ मई ।
पश्चिमी एशिया में ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर विक्टोरा इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने कार पूलिंग मॉडल अपना लिया है। इससे हर महीने 2343 लीटर ईंधन की बचत होने का दावा है। याद रहे पश्चिमी एशिया में तनाव है। इससे ग्लोबल एनर्जी संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत तथा विदेशी मुद्रा पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए राष्ट्रहित में यह कदम उठाया गया है।विक्टोरा इंडस्ट्रीज के अनुसार 78 कर्मचारियों ने अभी तक कार पूलिंग व्यवस्था को अपनाया है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1352 किलोमीटर की दूरी साझा वाहनों के माध्यम से तय की जा रही है। इससे रोजाना करीब 90 लीटर ईंधन की बचत हो रही है तथा लगभग 8563 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक बचत दर्ज की गई है। मासिक आंकड़ों के अनुसार कार पूलिंग के माध्यम से लगभग 35 हजार 152 किलोमीटर की साझा यात्रा हो जाएगी। इससे हर महीने करीब 2,343 लीटर ईंधन की बचत होगी। वहीं कर्मचारियों को लगभग 2,22,629 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक बचत का लाभ मिलेगा। प्रति कर्मचारी औसतन 2854 रुपये प्रतिमाह यात्रा खर्च में कमी आएगी। विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एसएस बांगा ने कर्मचारियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सबसे अधिक भागीदारी यूनिट-8 एवं कार्पोरेट आफिस से देखने को मिली, जहां 36 कर्मचारियों ने कार पूलिंग माडल अपनाया। वहीं यूनिट-7 में 16, यूनिट-1 में 11 तथा अन्य यूनिट्स के कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।उन्होंने बताया कि कार पूलिंग पहल से न केवल ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी, पार्किंग स्पेस की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
निजी क्षेत्र में ईंधन बचाने की पहल काफी अच्छी है। हम भी अधिकतर मीटिंग वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
क्योंकि एक मीटिंग के लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी कार से आते हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों को कार पूल के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। एक रूट से आने वाले कर्मचारी एक ही कार में आएं। हर हाल में ईंधन बचाने की दिशा में काम किया जाएगा। – संजय जून, मंडलायुक्तपीएम ने राष्ट्रहित में अपील की है। इसका पालन सभी उद्यमियों द्वारा किया जाएगा। इस बारे में बात हो गई है। जिस तरीके से ईंधन बच सकता है, उसे जरूर बचाएंगे।
– राज भाटिया, प्रधान, एफआइएहमने अपने कर्मचारियों को कार पूल करने के लिए कहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात हो गई है। सभी ईंधन बचाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
मोदी की अपील के बाद फरीदाबाद की कंपनी ने अपनाया कार पूलिंग मॉडल, हर महीने बचेगा 2,३4४ लीटर ईंधन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

