भोपाल। पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। स्वजन द्वारा घटनास्थल के साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया है। एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप के नेतृत्व में बनाई गई छह सदस्यीय टीम अब पूरे मामले की तह तक जाएगी। दूसरी ओर, मृतका के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र सौंपा है। मौत के पांचवे दिन भी परिवार ने शव लेने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते ट्विशा का शव अब भी एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है। मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की गई। परिवार का कहना है कि जिस ऊंचाई से फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वह घटनास्थल की परिस्थितियों से मेल नहीं खाती। परिजनों का दावा है कि मौके पर मिली रस्सी सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बदले गए या उनसे छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा ट्विशा के गले पर मौजूद निशानों का उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को पत्र सौंपकर दूसरे शहर में मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र मेडिकल जांच जरूरी है।स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में पूर्व जज गिरीबाला सिंह के परिचित डॉक्टर मौजूद थे, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई। परिवार शुरू से ही जांच पर अविश्वास जताता रहा है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। टीम में एसीपी रजनीश कश्यप के अलावा कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे, एसआइ संजय दुबे समेत कुल छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसआईटी घटनास्थल की परिस्थितियों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी। मंगलवार रात बागमुगालिया स्थित घर में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ ने पुलिस को बताया कि ट्विशा छत पर बने टीनशेड में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी।
हालांकि मृतका के पिता और भाई का दावा है कि घटना से पहले ट्विशा फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पति समर्थ कमरे में आया और दोनों के बीच विवाद हुआ। परिवार का आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद उन्हें ट्विशा की मौत की सूचना दी गई।कटारा हिल्स पुलिस ने पति समर्थ और सास गिरीबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को कोर्ट से गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई, जबकि समर्थ की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
Wednesday, May 20
पूर्व जज की बहू की मौत मामला: साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच SIT गठित, स्वजन ने की दूसरे शहर में पुन: पोस्टमार्टम की मांग
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

