लखनऊ 18 मई। मडिय़ांव के अजीजनगर में रविवार शाम बाइक से पहुंचे दो युवकों ने ढाबा संचालक विजय यादव के सिर में गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।यह देख अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के मुताबिक ढाबे के बाहर हो रही मारपीट का वीडियो बनाने से नाराज युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। सैरपुर के तरहिया निवासी 28 वर्षीय विजय यादव का भिटौली तिराहे के पास यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम ढाबे के बाहर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। विजय ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब युवक नहीं माने तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर युवकों ने विजय से कहासुनी की और वीडियो बनाने से मना किया। विवाद बढऩे पर युवक वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद दो युवक बाइक से दोबारा ढाबे पर पहुंचे। आते ही उन्होंने विजय से फिर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते एक युवक ने तमंचा निकालकर विजय के माथे पर गोली मार दी। गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई और आरोपित मौके से फरार हो गए। ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी मौसम ने बताया कि वह नहाकर बाहर आया था। तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी।नीचे पहुंचा तो मालिक विजय खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। आसपास के दुकानदारों और कर्मचारियों ने तत्काल विजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन भी अस्पताल पहुंच गए।अस्पताल पहुंची विजय की मां बेटे की हालत देखकर बदहवास हो गईं।
सूचना पर डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी, एडीसीपी ट्विंकल जैन, इंस्पेक्टर मडिय़ांव शिवानंद मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।एडीसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि विजय के माथे पर गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। आरोपितों की पहचान के लिए सीसी और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। तीन पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस मारपीट के वीडियो में दिख रहे युवकों की भी पहचान कर रही है।
What's Hot
Saturday, June 13
ढाबा संचालक को बाइक सवार दो युवकों ने सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

