देवरिया। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट लगाए बुलेट चलाने का वीडियो रविवार को प्रसारित होने लगा। इसके बाद विधायक ने फेसबुक के माध्यम से देवरिया पुलिस को स्वयं का चालान करने के लिए कहा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उनके आवास के करीब कार्यकर्ता साथियों व शुभचिंतकों के साथ सुबह की चाय पर बैठक हुई।इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मणि ने नई बुलेट खरीदने की जानकारी देते हुए उसे चलाकर शुभारंभ करने का आग्रह किया, जिसे वे टाल नहीं सके। यह यातायात नियमों व सुरक्षा की दृष्टि से गलत है। हेलमेट यातायात नियमों के पालन के साथ ही अपनी हिफाजत के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, जो त्रुटि मुझसे हुई, वह आप कतई न करें। उधर, देवरिया पुलिस ने मामले में देर रात कार्रवाई की। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर विधायक शलभ मणि का एक हजार रुपये का चालान किया गया है।
Wednesday, May 20
देवरिया में विधायक ने बिना हेलमेट चलाई बुलेट, फिर मानी गलती, पुलिस ने देर रात काटा 1000 का चालान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

