कोलकाता 18 मई। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके और ममता बनर्जी सरकार में राज्य मंत्री रहे गियासुद्दीन मोल्ला ने अपने ही दल तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी तथा एक पुलिस अधिकारी मिथुन कुमार दे के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए गियासुद्दीन मोल्ला ने रविवार को कहा कि वे लंबे समय तक भय के कारण चुप रहे। अब उन्हें नई प्रशासनिक व्यवस्था और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा है, इसलिए उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। मोल्ला ने आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमंडल पुलिस अधिकारी मिथुन कुमार दे क्षेत्र के कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुचित दंडात्मक कार्रवाई करते थे। एक पार्टी कार्यकर्ता की पुलिस थाने के अंदर पिटाई की गई और मानसिक तथा शारीरिक उत्पीडऩ किया गया। जब उन्होंने इस मामले का विरोध किया तो पुलिस अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और लाठी लेकर उन पर हमला करने के लिए दौड़े। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों को दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मोल्ला ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को इन घटनाओं की पूरी जानकारी थी और पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर उनके निर्देश पर काम किया।
गौरतलब है कि मिथुन कुमार डे को हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव संबंधी ड्यूटी से पहले ही हटा दिया गया था।
What's Hot
Saturday, June 13
पहले डर था, अब सुवेंदु सरकार पर भरोसा, TMC के पूर्व मंत्री ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

