कोरबा। जिला भाजपा के मंत्री अजय दुबे ने मध्य प्रदेश में स्थित प्राचीन धरोहर भोजशाला के संदर्भ में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह विजय मात्र एक न्यायालय का आदेश नहीं वरन् सांस्कृतिक पुनरुत्थान एवं सत्य की विजय है।यह निर्णय साबित करता है कि सत्य अपराजेय है। यह सनातनियों की सच्ची विजय है। अजय ने कहा कि भोजशाला में सनातनियों को मिला वाग्देवी (सरस्वती) के अखंड पूजा अर्चना का अधिकार उन तमाम सनातनियों के बलिदान एवं अखंड संकल्प की वास्तविक जीत है। भोजशाला मात्र एक संरचना नहीं वरन् यह हमारे धर्म, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र गौरव का विषय है। यह वह स्थान है, जहां वाग्देवी की वाणी फूटी। जहां से संपूर्ण देश में बौद्धिकता की बयार बहा करती थी। जहां से ज्ञान का दीपक जला करता था। अब समय आ गया है, कि पुन: भोजशाला को एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जाये।
What's Hot
Saturday, June 13
सांस्कृतिक पुनरुत्थान की जीत हुई भोजशाला में : अजय
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

