जांजगीर-चांपा। राहौद पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल पर रिश्वत मांगने का गंभीर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ्रस्ढ्ढ को लाइन अटैच कर दिया है तथा विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहौद पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने एक मामले में आरोपी सुप्रीम कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी प्रकरण में अर्नेश कुमार केस का लाभ दिलाने एवं चालान प्रस्तुत करने के एवज में रामप्रसाद बघेल द्वारा कथित रूप से ?40,000 रुपये तथा 70 बोतल अंग्रेजी शराब की मांग की गई। शिकायतकर्ता अमित खूंटे ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत प्राप्त होने पर प्रभारी निवेदिता पाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रामप्रसाद बघेल को लाइन अटैच किया तथा मामले की जांच के लिए अजाक डीएसपी सतरूपा तारम को निर्देशित किया है। वर्तमान में मामले की विभागीय जांच जारी है।
Wednesday, May 20
Previous Articleकाशीनगर में मंत्री देवांगन मिले शोक संतप्त परिवार से
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

